बनकटी के पटेलनगर वार्ड में एक करोड़ रुपये से बनेगा 700 मीटर लंबा नाला, निर्माण कार्य शुरू

बनकटी, बस्ती, 18 नवंबर 2026। बस्ती जिले की नगर पंचायत बनकटी में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण का काम शुरू कराया गया है। पटेलनगर वार्ड में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाएगा।

मंगलवार को राहुल गंगा पुलिया से धुसनाखोर मोड़ तक बनने वाले नाले का भूमिपूजन किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल, पूर्व विधायक रवि सोनकर और प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इन इलाकों को मिल सकती है राहत

इस नाले के निर्माण से बस्ती-महुली मार्ग पर स्थित देईसाड़, बनकटी, बरोहिया सहित आसपास के वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

बरसात के मौसम में जलभराव और पानी निकासी की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को परियोजना पूरी होने के बाद राहत मिलने की संभावना है।

स्थानीय लोगों को अब निर्माण कार्य समय पर पूरा होने का इंतजार है।

रिपोर्ट: BastiLive News Desk

Leave a Comment