कुसौरा, बस्ती। सोनबरसा रोड स्थित कन्या स्कूल के सामने अखंड रामायण पाठ एवं नवरात्रि भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार से शुरू हुए 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का समापन सोमवार शाम छह बजे पूर्णाहुति के साथ हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। भजन की धुन पर बच्चे थिरकते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आलोक मिश्रा, शिव कुमार चौधरी, राम मनोहर, दीपक मोदनवाल, अमित जायसवाल, मनोज अग्रहरी और आकाश मोदनवाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन दीनानाथ मोदनवाल ने किया, जबकि व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सुनील मोदनवाल ने संभाली।