Railway Sarkari Naukri 2025 in Hindi: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाहत में इस बार कुछ अलग देखने को मिला है. रेलवे में ग्रुप डी के एक-एक पद के लिए 300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. RRB Group D 2025 की भर्ती (Railway Recruitment Board) में 32,438 पदों पर 1.08 करोड़ से ज्यादा आवेदन पहुंचे हैं. अगर आप भी रेलवे की नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस बार कड़ा मुकाबला है. ये आवेदन देशभर से आए हैं. यहां आप जोन वाइज आवेदन संख्या (RRB Group D Recruitment) और पूरी जानकारी कर सकते हैं.
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025: रिकॉर्ड तोड़ 1.08 करोड़ आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 (Railway Sarkari Naukri 2025) में रेलवे के 32,438 लेवल-1 पदों के लिए 1.08 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से सरकारी नौकरी की जबरदस्त चाहत साफ दिखती है. इस बार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहेगा. सबसे ज्यादा आवेदन मुंबई जोन से आए हैं, जहां 15.59 लाख से ज्यादा फॉर्म भरे गए हैं, जो इसे सबसे पॉपुलर क्षेत्र बनाता है. इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और कई तकनीकी पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी से 1 मार्च 2025 तक चली थी. अब जल्द ही परीक्षा की तारीखें घोषित होंगी.
यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Result 2025: बड़ी अपडेट! क्या एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले? देखें लेटेस्ट अपडेट
जोन वाइज एप्लिकेशन (Railway Sarkari Naukri 2025)
आरआरबी ने राज्यों के हिसाब से आवेदन संख्या के बारे में बताया है. यहां आप जोन वाइज आवेदन संख्या (RRB Group D Recruitment) देख सकते हैं-
आरआरबी जोन | आवेदन (संख्या में) |
अहमदाबाद | 6,39,269 |
अजमेर | 3,59,409 |
बेंगलुरु | 2,75,307 |
भोपाल | 4,51,096 |
भुवनेश्वर | 2,65,840 |
बिलासपुर | 4,32,897 |
चंडीगढ़ | 11,60,404 |
चेन्नई | 11,12,922 |
गोरखपुर | 3,62,092 |
गुवाहाटी | 10,72,841 |
कोलकाता | 7,93,572 |
मुंबई | 15,59,100 |
पटना | 3,33,972 |
प्रयागराज | 8,61,666 |
रांची | 1,81,339 |
सिकंदराबाद | 9,60,697 |
कुल आवेदन | 1,08,22,423 |
यह भी पढ़ें- CBSE Results 2025: क्या 12वीं से पहले जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट? ये है लेटेस्ट अपडेट